छत्तीसगढ़न्यूज़

अमित शाह की सभा:इंदिरा और राजीव की प्रतिमा से भी परहेज,काला कपड़ा तो उतरवा ही रहे…

कोरबा छत्तीसगढ़ – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार कोरबा आ रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने तैयारियों को पूर्ण किया और इंदिरा स्टेडियम मैदान में उनकी सभा शुरू होने जा रही है। सभा स्थल पर गांव-गांव से लोग लाये जा रहे हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जो काला जैकेट, काला स्वेटर या काला कपड़ा पहन कर आए हैं क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि सभा स्थल में प्रवेश देने से पहले उनके कपड़े उतरवाए जाएंगे। लोगों के काले जैकेट से लेकर स्वेटर तक उतरवाए जा रहे हैं। काली साड़ी पहनकर आने वाली महिलाओं को भी रोका जाता रहा लेकिन कोई विकल्प न होने पर फिर उन्हें जाने दिया गया। इतना ही नहीं सभा स्थल स्टेडियम मैदान परिसर में जहां पर सभा हो रही है, उसके सामने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है।

मंच के ठीक दाएं तरफ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। अमित शाह की सभा प्रारंभ होने से कुछ घंटे पहले ही इन दोनों प्रतिमाओं को सफेद कपड़े से ढक दिया गया। यहां पहुंच रहे लोगों में जिनकी भी नजर इन प्रतिमाओं की ओर जा रही है,वे यह सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि आखिर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा से भाजपाईयों को क्या परहेज! ना तो इन मूर्तियों का रंग काला है और ना ही कोई व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यहां पहुंचने वाले अनेक लोगों ने भी इस बात पर अचरज जताया और प्रशासनिक तथा पुलिस के उपस्थित अधिकारियों ने भी इस बात से अनभिज्ञता जताई कि आखिर मूर्ति को क्यों ढंका गया। उन्होंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा। चुनाव आचार संहिता के समय की बात अलग है। बता दें कि जिस मैदान में भाजपा के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की सभा कराई जा रही है वह भी प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के नाम पर है और सभास्थल के बगल में ही राजीव गांधी की प्रतिमा भी है। यदि इन प्रतिमाओं से इतना ही परहेज था तो सभा का स्थल कोई और चुन लिया जाना चाहिए था। क्या जिला और निगम प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है? राज्य में कांग्रेस की सरकार है और उस पर इन दोनों की मूर्तियों को ढका जाना किसी अपमान से कम नहीं कहा जा रहा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button