युवा और तेजतर्रार भाजपा नेता जल्द कह सकते है पार्टी को अलविदा,,, स्थानीय नेताओं और संगठन के क्रियाकलापों से हैं असंतुष्ट

सक्ती। आज का दिन भाजपा की राजनीति और क्षेत्र में काले दिन के रूप में भाजपा याद करेगी, लगातार भाजपा से क्षेत्र के लोगों का मोहभंग हो रहा है और भाजपा छोड़ने का तांता लगा हुआ है।
ज्ञात हो कि गत कुछ वर्षों से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और भारत देश के साथ साथ अन्य देशों में भी भाजपा ने अपनी ताकत को बढ़ाया है लेकिन इनदिनों सक्ती क्षेत्र में भाजपा काफी कमजोर होती दिख रही है। गत कुछ दिनों से भाजपा के सक्रिय या यूं कहें कि भाजपा आंख कान रीढ़ माने जाने वाले कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा को छोड़ रहें हैं, जिससे कहीं ना कहीं भाजपा नव घोषित सक्ती जिले में काफी कमजोर पड़ती दिख रही है। एक खबर आज जोरों से चल रही है कि भाजपा नगर मंडल महामंत्री युवा तेज तर्रार नेता अमन डालमियां भी भाजपा का दामन छोड़ सकते है। ज्ञात हो कि गत दिनों पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी तिवारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है वहीं अब बातें सामने आ रही हैं कि नरेश गेवाडीन और भवानी के करीबी माने जाने वाले नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया भी भाजपा को अलविदा कह रहें है। अमन मंडल महामंत्री से पहले युवा मोर्चा नगर मण्डल महामंत्री, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति के पदों को सुशोभित कर चुकें हैं, साथ ही छात्र राजनीति से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत किए है।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी की मानें तो अमन डालमिया भाजपा के जिले की राजनीति से काफी क्षुब्ध है, उनके अनुसार भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा नीचे और स्थानीय स्तर पर लगातार पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी छोड़ने का उनका मन सिर्फ इसीलिए है कि स्थानीय भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा और संगठन के नेताओ द्वारा भी क्षेत्र की समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है साथ ही अगर मण्डल पदाधिकारी होने के नाते कुछ बात कही जाती है तो उसे नजरअंदाज किया जाता है। तो आगे की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता की भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button