युवा कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा इंदिरा नगर से शुरु…….

राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना ,भाईचारे ,अमन चैन की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है, जिसका अनुशरण करते हुए, और उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिये हमारे द्वारा यह यात्रा की जा रही हैं।

रायगढ़ । युवा कांग्रेस जिला रायगढ शहर के द्वारा 12 नवंबर से प्रारम्भ होकर 19 नवंबर तक चलने वाले भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ किया गया। पहले दिन का पदयात्रा इंदिरा नगर से आरंभ होकर वापस इंदिरा नगर में समाप्त हुई।

युवा कांग्रेस के द्वारा उक्त पदयात्रा कार्यक्रम का प्रथम दिवस एवं शुभारंभ इंदिरा नगर स्थित,देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ हुआ,तत्पश्चात उक्त भारत जोड़ो यात्रा इंदिरा नगर से होते हुए,जोहल पैलेस होते हुए, कार्मेल स्कूल,ढिमरापुर रोड, गंगा नरसिंग होम के बगल से होते हुए,जेबा फॉर्म, सिद्धिविनायक होते हुए,अन्य मार्गो में यात्रा करते हुए पुन: इंदिरा नगर में पूरी हुई, जिसमे भारी बढ़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय की उपस्थिति में हो रहा है, पदयात्रा को लेकर युवा कांग्रेस नेताओ का कहना है कि उनके नेता राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना ,भाईचारे ,अमन चैन की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है, जिसका अनुशरण करते हुए, और उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिये हमारे द्वारा यह यात्रा की जा रही हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एल्डरमेन दयाराम धुर्वे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विकास ठेठवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, वरिष्ठ नेता लखेश्वर मिरी, पार्षद आरिफ हुसैन, पार्षद रंजना पटेल, सहसचिव सत्यप्रकाश शर्मा , सेवादल अध्यक्ष शकील अहमद,शेख ताज़ीम, अध्यक्ष जग्गू ठाकुर, वकील अहमद, उर्मिला लकड़ा, रेखा वैष्णव, किरण चौहान, गीता नायक, सत्यभामा सिंग, बीजू बेगम, बुधवासीन,अंशु भी शामिल हुए।

पदयात्रा के प्रथम दिवस ही युवा कांग्रेस के नेताओ में पदयात्रा को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला, युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा नफरत छोड़ो – भारत जोड़ो, मिले कदम – जुड़े वतन,जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो के नारो के साथ पदयात्रा किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव, जिला उपाध्यक्ष अजहर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष दिन निराला, जिला महासचिव अनमोल अग्रवाल, महासचिव अखलाख खान, महासचिव अनुराग गुप्ता, महासचिव तरुण गोयल, साकिब अनवर, रितेश तिवारी, नितेश ठेठवार, आरिफ अहमद, दादू पटेल, हसन , उबेद, सुमित मिरी, कौशल मैत्री, मोहम्मद हसन, विकास, जितेंद्र, दीपक, आदिल, सूरज, निमेश, कृष्णा, शिबतेन एवम सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस एनएसयूआई की नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button