
तानाशाही योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
कोसीर।सारंगढ़ युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आज काले कृषि कानूनों के खिलाफ में केंद्रीय मंत्री का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे किसानों को अहंकारी मंत्री पुत्र ने उत्तरप्रदेश लखीमपुर के खीरी में अपनी गाड़ियों तले रौंद दिया, इस अमानवीय घटना में अबतक 8 किसान शहीद हो गए हैं।इस घटना से पीड़ित किसानों से जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलने जा रही थीं तब तानाशाह योगी सरकार की पुलिस ने उन्हें गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया है।किसानों के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के और प्रियंका जी के साथ हुए इस अलोकतांत्रिक व्यवहार के खिलाफ युवा कांग्रेस डटकर खड़ी है, और दिवंगत किसानों के समर्थन में साथ ही जर्नल डायर वाली योगी सरकार द्वारा प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज जय स्तम्भ चौक में सारंगढ़ युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस परिवार ने घटना की तीव्र भर्त्सना कर प्रदर्शन किये व किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवा कांग्रेस द्वारा आज शाम कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से अरुण मालाकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,पवन अग्रवाल शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ईश्वर देवांगन पार्षद, मितेन यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,महेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस , राजकमल अग्रवाल जिला महासचिव युवा कांग्रेस, राजू यादव जिला सचिव युवा कांग्रेस,शुभम वाजपेई प्रदेश सचिव एनएसयूआई, राम सिंह ठाकुर विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अभिषेक शर्मा ,सतीश श्रीवास्तव विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस ,कामेश लहरे विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस,श्रवण थूरिया विधानसभा महासचिव ,रामेश्वर चन्द्रा ब्लॉक संयोजक ,नवीन यादव ब्लॉक संयोजक ,रोहित महिलाने जनपद सदस्य लोचन अजय विजय सिदार, नागेश अजय पप्पू चंद्रा ,रवि गोपाल ,कमल यादव प्रफुल्ल जयसवाल, राकेश निषाद, नारायण साहू ,धनेश्वर जयसवाल, जय यादव, जितेंद्र पुराईन ,राजकुमार यादव हेमंत, चंदरामजांगड़े ,घनश्याम बंसल, विशाल आनंद ,राहुल मैत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।