न्यूज़रायगढ़

युवा सकल्प ने मूल्य निर्धारित करने दिया खादय अधिकारी को ज्ञापन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़।। आज दिनांक को खाने वाले सामग्रीयों का मूल्य निर्धारित करने के लिए खादय विभाग रायगढ़ ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया की जितने भी रेस्टोरेंट होटल हैं वहां खाने पीने की सामग्री में मनचाहा कीमत लगा कर बेच रहे है उनका मूल्य निर्धारित किया जाए।

युवा सकल्प का कहना है की हर होटल और रेस्टोरेंट में सभी खाने पीने की सामग्री की कीमतों को खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित करने की मांग की जा रही है । होटल और रेस्टोरेंट वालों ने अपनी सामानों की मनमाने तरीके से मूल्य अपनी दुकानों में चला रहे हैं। जिससे आम लोगों को भारी कीमत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मूल्यों का निर्धारण तो तय है लेकीन उस आधार पर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध नहीं है अर्थात् ज्यादातर होटलों या रेस्टोरेंट में बाथरूम की व्यवस्था नहीं है। वॉश बेसिन में साबुन या हेंडवाश का न रखना टेबलो में पुराने बोतलो में सिर्फ पानी ही रखना और गिलास ना होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को पानी पीने की असुविधा होती है।

अगर आइस्क्रीम खाने की इच्छा रखी जाय तो पहले 5 रूपये टेबल चार्ज देना पड़ता है। घर के लिए कुछ पैक करवाने से कैरी बैग के नाम पर चार्ज देना पड़ता है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button