ये आम है बहुत खास,लाखों रुपए किलो मे है कीमत, दाम सुनकर ही भर जाएगा पेट

2 Min Read

भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
*ये आम है बहुत खास , लाखों रुपए किलो मे है कीमत, दाम सुनकर ही भर जाएगा पेट
*फलों का राजा कहलाता है आम। हर कोई इसका रसीला स्वाद चखना पसंद करता है। दुनियाभर में आम की हजारों किसमे मौजूद है। मगर आज हम जिस आम की बात करने वाले है। वह खाने में तो लाजवाब है ही उसकी कीमत भी हैरान करने वाली है। अच्छे खासे रईश भी उसकी कीमत सुनकर खरीदने से पीछे हट जाते है।
इस फल को खरीदना सबके बस की बात नही है। भारत मे लोग बड़े चाव से आम का सेवन करते है। इस फल की कुछ वैरायटियां तो बहुत सस्ती है जिन्हें कोई भी आसानी से खरीदकर खा सकता है। मगर कुछ इतनी महंगी है जिन्हें खरीदना सबके बस की बात नही होती। आज हम आम की एक ऐसी ही वैरायटी से रु ब रु कराने जा रहे है।
*मियाजाकी आम की गिनती दुनिया के सबसे महंगे आमों में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आम की अंतर्राष्टीय बाजार में कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो है। एक आम के लिए भी लोगो को हजारों रुपये चुकाने पड़ते है।  इस आम की खेती मूलरूप से जापान में होती है। ये काफी गहरे लाल रंग का होता है।
*अच्छी खबर ये है कि अब इसकी खेती भारत मे भी शुरू हो रही है। मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी संकल्प परिहार मियाजाकी के दो पेड़ लाये है। उन्होंने इनका नाम अपनी माँ के नाम पर दामिनी रखा है।
बताया जाता है कि इनका उत्पादन बहुत कम होता है। यह भी इनके महंगे होने के प्रमुख कारणों में से एक है। मियाजाकी आम अन्य आम से काफी ज्यादा मीठा होता है। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते है। विदेशों में लोग अक्सर इस आम को गिफ्ट में देते है।

Share This Article
Leave a Comment