ये कैसा प्रेम: पत्नी की मौत बर्दाश्त न कर सका पति, जलती चिता में कूद गया, फिर श्मशान घाट पर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला बाईपास में विवाहिता की मौत हो गई। पत्नी की मौत पति से बर्दाशत नहीं हुई। अंतिम संस्कार के दौरान पति बृजेश ने पत्नी की जलती चिता में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। बृजेश मामूली रूप से झुलस गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बृजेश का अस्पताल में उपचार करवाया। पति की इस हरकत को देख हर किसी की आंख भर आई। गले में रस्सी का फंदा कसा होने पर मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताते चलें कि थाना अजनर के अकौना गांव निवासी रामरतन ने अपनी पुत्री उमा (23) की शादी वर्ष 2016 में कस्बा जैतपुर निवासी बृजेश कुशवाहा से की थी।
