ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय! मात्र 51 सेमी ऊंची, देखने में जैसे खिलौना, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

ढाका। बांग्लादेश में लॉकडाउन लागू है इसके बाद भी 66 सेंटीमीटर लंबी गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। इस गाय का नाम रानी है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे छोटी गाय है। 23 महीने की बौनी गाय ढाका के पास एक खेत में देखी गई। इसके बाद सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया में भी रानी गाय की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

[img-slider id="274450"]

कोरोनो वायरस संक्रमण और मौतों के कारण लॉकडाउन के बाद भी ढाका के दक्षिण-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर चारीग्राम में लोगों का हुजूम देखा जा रहा है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रानी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कोरोनो वायरस संक्रमण और मौतों के कारण लॉकडाउन के बाद भी ढाका के दक्षिण-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर चारीग्राम में लोग पहुंच रहे हैं।

रानी गाय 66 सेंटीमीटर (26 इंच) लंबी हैं और वजन सिर्फ 26 किलोग्राम है। शिकोर एग्रो फार्म के मैनेजर एमए हसन हाउलेडर ने कहा कि ये केरल की गाय से भी छोटी है। गाय के मालिक का कहना है कि यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी गाय से 10 सेंटीमीटर छोटी है। अभी केरल की गाय के नाम रिकॉर्ड है। यहां पहुंच रहे ज्यादातर लोग रानी के साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने तीन महीने में इसपर फैसला लेने का वादा किया है। पिछले तीन दिनों में 15,000 से अधिक लोग रानी को देखने आए हैं। हम लोगों को दिखाते-दिखाते थक चुके हैं।

रानी एक भूटानी गाय है। बांग्लादेश में इस गाय का मांस काफी महंगा बिकता है। गाय के मालिक ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि लोग कोरोना में घर से बाहर निकलेंगे। लेकिन गाय को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button