छत्तीसगढ़सामाजिक

रतनपुर थाना मामले में परशुसेना के साथ समग्र ब्राह्मण समाज सौपेगी ज्ञापन निष्पक्ष जाँच कि करेंगे मांग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिलासपुर —-:::::—बीते महीने रतनपुर पुलिस द्वारा आफ़ताब नामक युवक को एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया था जिसके ख़िलाफ़ न्यायलयीन कार्यवाही चल रही थी कि अचानक आरोपी युवक के परिवार के ही किसी सदस्य ने पीड़ित महिला की माँ के ख़िलाफ़ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया और रतनपुर पुलिस ने बिना किसी प्राथमिक जाँच के उस बेसहारा विधवा महिला को गिरफ़्तार कर लिया ।

ग़ौरतलब है कि पीड़ित महिला और उसकी माँ पर आरोपी आफ़ताब और उसके परिवार वाले लंबे समय से समझौता करने और केस को रफ़ा दफ़ा करने का दबाव बना रहे थे जिसकी शिकायत इन्होंने पुलिस से भी की

थी।पीड़ित महिला अकेले अपनी माँ के साथ रहती थी और अब माँ की गिरफ़्तारी के बाद उसके ऊपर अपनी सुरक्षा का भी भय बना हुआ है ।

परशुसेना ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया यह कार्यवाही पीड़ित महिला पक्ष पर समझौते का अनैतिक दबाव बनाने हेतु आरोपी आफ़ताब के परिवार द्वारा पुलिस की साँठगाँठ से की गई है । हितों के टकराव वाले इस मामले में पुलिस को पहले निष्पक्ष जाँच करनी थी और फिर कोई कार्यवाही करनी थी ।

अपराध और अन्याय किसी के भी साथ हो समाज को उसका प्रतिकार करना चाहिये । इस कठिन समय में अगर समाज के लोगों के साथ खड़े होते हैं तो यही बात परिवार और समाज के उद्देश्य को सार्थक करेगी और आपस में एक दूसरे के लिए सुरक्षा का भाव पैदा करेगी । इसलिए रतनपुर के उस ब्राह्मण परिवार की उस बेसहारा बहन और उसकी माँ के साथ बिलासपुर का समग्र ब्राह्मण समाज और परशुसेना की पूरी टीम अपनी पूरी ताक़त के साथ खड़ी है ।

जो अपराधी है उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन न्याय पर भरोसा बना रहे इसलिए जाँच पूरी तरह निष्पक्ष हो । इसी माँग को लेकर कल दिनांक 22 मई सोमवार को दोपहर 12 परशुसेना व समग्र ब्राह्मण समाज बिलासपुर नेहरू चौक पर एकत्रित होकर ज़िलाधीश महोदय और एसपी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम उपरोक्त मामले में निष्पक्ष जाँच एवं कार्यवाही की माँग का ज्ञापन सौंपेगी. उक्त जानकारी परशुसेना अध्यक्ष विनय शर्मा द्वारा दी गई

ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button