छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कोतवाली में हुई बैठक, सुरक्षा और समन्वय पर विशेष जोर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


रायगढ़, 24 जून 2025 — रायगढ़ में आगामी रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक और धार्मिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज कोतवाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीएसपी अनिल विश्वकर्मा एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने की। बैठक में रथ यात्रा समिति, नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने रथ यात्रा समिति से कार्यक्रम की रूपरेखा और निर्धारित मार्ग की जानकारी ली। इस दौरान यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, बिजली तारों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग की साफ-सफाई, निर्माण सामग्री हटवाने तथा यातायात नियंत्रण जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी विभागों ने आपसी समन्वय से यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई। तय किया गया कि आयोजन पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी, और अधिकारीगण पहले से अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात रहेंगे।

रथ यात्रा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने आमजन से भी आयोजन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि रथ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बनाया जा सके।


Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button