छत्तीसगढ़न्यूज़

राजधानी बड़ी खबर : सदर बाजार इलाके में धमाका, एक घायल…मचा हड़कंप

राजधानी बड़ी खबर : दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार शाम को धमाके की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाका सदर बाजार स्थित नई पार्किंग के पास एक घर में हुआ है। मौके पर दमकल विभाग के कई कर्मचारी पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

हालांकि कि दमकल विभाग को जो कॉल गई थी वो आग लगने की आई थी, लेकिन जब मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे तो वहां आग नहीं लगी थी, बल्कि किसी धमाके से पूरा मकान क्षतिग्रस्त था। इस हादसे में एक शख्स घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि धमाका इतनी जोर से हुआ था जैसे कोई गैस सिलेंडर फटा हो। हालांकि अभी तक दमकल के किसी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि आखिर क्या फटा है। फिलहाल जांच की जा रही है और देखा जा रहा है कि मकान के मलबे में कोई दबा तो नहीं है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button