देश विदेश

राजधानी में बड़ा हादसा, गोदाम ढहने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। एक गोदाम की दीवार ढहने से कई लोग उसके मलबे के नीचे दबे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी मिली। मौके पर पहुंची टीम ने कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया

बताया जा रहा है कि 12 से 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 5 हजार गज के एक प्लॉट पर गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। तभी यह दीवारें ढह गई।

दरअसल जिस समय हादसा हुआ तब इसका निर्माणकार्य जारी था मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची। हादसे में 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल अब कोई दबा नहीं है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button