
राजिम मेले में पहुंचे सीएम भूपेश ने किसानों को लेकर कहीं बड़ी बात राजीव को बनाया श्रद्धा आस्था अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र
गरियाबंद:भूपेंद्र गोस्वामी आपकी अवाज
गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी इसके अलावा यह में 35 करोड़ की लागत के लक्ष्मण झूला का लोकार्पण किया राजिम लोचन मंदिर पहुंच कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेले को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लोगो की आस्था, श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है। उन्होंने नया मेला स्थल को विकसित करने में राशि की कोई कमी नही होने देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नया मेला स्थल को ऐसे विकसित किया जाएगा जहां सालभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सके।
सीएम में कहा कि उनकी सरकार पुरखो के सपने साकार करने का काम कर रही है। गांव खुशहाल हो रहे है। खेती लाभ का धंधा बन रहा है। लोग प्रदेशो से अपने घर वापिस लौटकर खेती किसानी करने लगे है। किसान अब सीना तानकर औऱ सिर ऊपर करके चल सकते है। इससे वे बेहद प्रसन्न है। उन्होंने आने वाले विधानसभा सत्र में किसानों के लिए बड़ी घोषणा करने का भरोसा दिलाया।
अपनी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जनता के हित मे लगातार काम किए जा रहे है। किसानों की ऋण माफी की बात हो या फिर गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद करने का फैसला हो। या फिर समर्थन मूल्य पर 61 जींस खरीदने की बात हो सरकार जनता हित मे काम करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को रूरल इंडस्ट्री पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। किसान अब खेती के साथ उद्योग धंधों को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान निभाएंगे। खेती भी वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी।ग्रामीण युवाओ को गांव में ही रोजगार उपलब्ध होंगे। उन्होंने किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में पैरा दान करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे ना केवल गौमाताओं को चारा उपलब्ध हो रहा है बल्कि ग्लोबल वार्मिंग को भी बढ़ने से बचाया जा रहा है।
पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि मेले में हर साल कुछ नया करते है। इस बार लक्ष्मण झूला एक बड़ी उपलब्धि रही। इस दौरान उन्होंने 15 दिन तक मेले में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
विधायक अमितेष शुक्ल ने गौधन न्याय योजना की तारीफ की। उन्होंने 15 दिन राजिम में शराबबंदी करने पर सीएम का आभार व्यक्त किया।
धनेंद्र साहू ने लक्ष्मण झूले की सौगात को विकास का नया आयाम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओ को बारह महीनों कुलेश्वरनाथ मन्दिर के दर्शन संभव होंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी मेले के भाजपाईकरण करने का आरोप लगाया है।
बालोद विधायक संगीता सिन्हा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पलारी विधायक शकुंतला साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रही है