छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों ने पू‌र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया जन्मदिवस, कहा-संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किए जाएंगे राजीव गांधी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
शनिवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी गई। ‌पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल बारवे ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। लवन नगर के गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी।
श्री बार्वे  ने कहा कि 1981 में स्वर्गीय राजीव गांधी ने 80 फीसद लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करके 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। उन्हें देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की। देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया। वह हमेशा युवाओं के लिए काम करने के लिए लगे रहे।पू‌र्व प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।  नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती कांति मनहरे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोटिंग का अधिकार दिया। देश को इक्कीसवीं सदी की ओर ले जाने का और पंचायती राज की जो परिकल्पना की थी, हमें उस सपने को साकार करना है। गरीबों के हितों की रक्षा करनी है। भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाना है। आप सभी के सहयोग मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष मृत्युंजय वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की पोल जनता के सामने आ गई है। यूपीए सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज देश में चल रही सभी योजनाएं कांग्रेस की देन है। हम सभी कांग्रेस जनों को एक होकर किसान मजदूरों के हित की रक्षा करना है। इस दौरान जिसमे प्रमुख रूप से देवीलाल बार्वे जिला महामंत्री, मृत्युंजय वर्मा, कांंति मनहरे एल्डरमैन.प.लवन , नरेन्द्र वर्मा, कमलनारायण प्रजापति,रूपचंद मनहरे , जीवन साहू, रूपचंद मनहरे, ओमप्रकाश प्रभुवा, रज्जू वर्मा, धनकुुमाार औधलिया, अजय बार्वे, देवा पटेल एंव समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button