राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन रायपुर में 7 से 8 अक्टूबर तक

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया जाना है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला जशपुर के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि मेले के रिक्तियों की जानकारी https://erojgar.cg.gov.in/ —रोजगार के अवसर—रोजगार मेला—राज्य स्तरीय रोजगार मेला में देख सकते हैं। इन रिक्तियों का अधिकतम लाभ राज्य के युवाओं को प्राप्त हो, तथा Vacancy अनुरूप संख्या में पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में उपस्थित होकर Selection एवं Joining प्राप्त करें।

इस हेतु ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर मुनादी, Whats app Group में मेले की जानकारी, तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक तथा वार्ड स्तर पर संबंधित मैदानी अमला संभावित अभ्यर्थियों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति रोजगार मेला दिनांक को सुनिश्चित करें।

Back to top button