छत्तीसगढ़न्यूज़

रात के 1 बजे चोरी करने घर में घुसा अज्ञात व्यक्ति…. ग्रामीणों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपी और पहुंच गया सलाखों के पीछे….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

⏺️ चोरी करने के उद्देश्य से ग्रामीण के घर में प्रवेश करने वाले आरोपी को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार,
⏺️ चौकी कोतबा में आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380, 511 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

मामला जसपुर जिला के चौकी कोतबा का है जहां प्रार्थी शिवकुमार पैंकरा निवासी कर्राबेवरा ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 20.01.2023 की रात्रि में अपने घर के दरवाजा को बंद कर सो रहा था कि रात्रि करीबन 01 बजे एक अज्ञात व्यक्ति इसके घर का दरवाजा को खोलकर अंदर प्रवेश कर उसके कमरे का सांकल खोलने का प्रयास कर रहा था, आवाज सुनकर प्रार्थी के उठ जाने से आरोपी भागने लगा जिसे ग्रामीणों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिये एवं उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी अमित केरकेट्टा उम्र 21 साल निवासी माड़ो खड़ियापारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ को दिनांक 21.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. एन.पी. साहू, प्र.आर. 137 अजय खेस, प्र.आर. 275 राजनाथ भगत, आर. 529 पुनीत साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
——00——

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button