राधे’ का BTS वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, सलमान खान सहित सभी स्टार्स ने सेट पर यूं मचाया धमाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार salman khan रणदीप हुडा, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ की अपकमिंग मूवी ‘राधे’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार को और भी ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए इसका एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे स्क्रीन के पीछे शानदार एक्शन सीन्स को शूट किया गया। डांस सीक्वेंस की शूटिंग से लेकर रणदीप संग फाइट तक, पूरी स्टार कास्ट और टीम ने कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ खूब एन्जॉय भी किया।

दुबई में की ‘राधे’ की अग्रिम बुकिंग की घोषणा

‘राधे’ की अग्रिम बुकिंग संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो गई है। यह फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है। यूएई में रहने वाले अपने फैंस के लिए सलमान ने ट्विटर पर लिखा है, “हैशटैगराधे की एडवांस बुकिंग्स हो गई है शुरू फॉर द यूएई। मिलते हैं थिएटर्स में। सुरक्षित रहें।” सलमान ने इसके साथ ही अपनी फिल्म के पोस्टर को भी ट्वीट किया है, जिसमें वह दिशा पटानी के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई अन्य देशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि फिल्म को डिजिटली देखा जा सकेगा। फिल्म 13 मई को जीप्लेक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button