
जशपुरनगर 20 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज राजस्व पुस्तक परिपत्र 6/4 के तहत् बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील ग्राम रौनी निवासी स्व. झोलो बाई का रोपा रोपाई करके घर आते समय गाज मारने से 18 अगस्त 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्र श्री सुभाष पिता श्री धरम राम को 4 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक उनके घर जाकर सौंपा गया।
इस अवसर पर तहसीलदार सुश्री रोशन तिर्की, राजस्व निरीक्षक श्री मिखैल एक्का उपस्थित थे।