रामपुर पुलिस की करवाई:सीएसईबी कालोनी में हुई कुछ दिन पूर्व चोरी का हुआ खुलासा,दो बाल अपचारियों से चोरी का माल और रुपए बरामद…

दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशन पर जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार एवं चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 24.09.2021 को सी.एस.ई.बी. कालोनी के एन.ई. 98 में अज्ञात चोर द्वारा टायलेट की खिड़की को तोड़कर घर में रखे एक काले रंग के लैपटाप बैग एवं उसमें रखे 25000/- रुपये नगदी एवं सामने दीवाल पर लगी 42 इंच की एल.ई.डी. टी.वी. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

[img-slider id="274450"]

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रामपुर में अपराध क्र. 926/2021 धारा 454, 380 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी,

दिनांक 01.10.2021 को रामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरामशीन क्षेत्र के दो अपचारी बालक विगत कुछ दिनो से अनाप शनाप पैसा खर्चा कर रहे है, मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा तत्काल घेराबंदी कर त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी कोतवली सनत सोनवानी के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर पहुंचकर अपचारी बालको से पुछताछ करने पर सी.एस.ई.बी. कालोनी के बंद मकान एन.ई. 98 के टायलेट की खिड़की को तोड़कर घर के अंदर चोरी करना बताये, अपचारी बालकों के कब्जे से 42 इंच का एल.ई.डी.टी.वी, काला रंग लैपटॉप बैग जिसमें प्रार्थी का पैन कार्ड, आधार कार्ड था, तथा जुमला नगदी रकम 7000/- रू बरामद किया गया तथा शेष रकम को बाल अपचारियों द्वारा खर्च करना बताया, बाल अपचारियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर, प्रआर 144 रंजन देवांगन आर. गुनाराम सिन्हा, आर. सुशील यादव, आर. रितेश शर्मा, राकेश कर्ष, संदीप भगत, कृष्णा पटेल, जितेंद्र सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button