रायगढ़ के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, कलेक्टर की मंजूरी के बाद आदेश जारी

रायगढ़। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 29 अक्टूबर, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन के बाद जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button