न्यूज़

बीआरसी का स्थाई पद रिक्त रहने के कारण शिक्षकों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना।

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–16.5.22

बीआरसी का स्थाई पद रिक्त रहने के कारण शिक्षकों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना।

पखांजूर– संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड कोयलीबेडा संज्ञान में लाना चाहती है कि विकासखंड कोयलीबेड़ा में विगत डेढ़ माह से बीआरसी का स्थाई पद रिक्त है जिसके चलते विकासखंड कोयलीबेडा के शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे विभिन्न डाक संबंधी परेशानी निर्माण कार्य से संबंधित ,मरम्मत कार्य से संबंधित परेशानी प्रशिक्षण से संबंधित परेशानी डाटा अपलोडिंग संबंधित परेशानी आदि कई प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे हैं। संयुक्त शिक्षक संघ कोयलीबेड़ा के माध्यम से ज्ञात हो ,कि बीआरसी कार्यालय में बीआरसी पद की शोभा विगत कई वर्षों से रंजन कुमार दास व्याख्याता बढ़ा रहे थे ,जिनका कार्यकाल 21 मार्च 2022 तक का था ।दिनांक 31/3/ 22 को रंजन कुमार दास व्याख्याता का रिटायर हो गया तब से लेकर आज तक बीआरसी कार्यालय विकासखंड कोयलीबेड़ा में बीआरसी का स्थाई पद रिक्त है । खंड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा को बीआरसी का प्रभार दिया गया है ।एक ही व्यक्ति के द्वारा 2 -2 कार्यालय का कार्यभार संभालना हर कोई समझ सकता हैं, कितना मुश्किल होता है ।खंड शिक्षा अधिकारी पर तो शारीरिक मानसिक प्रेशर पड़ ही रहा है, साथ ही उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।बीईओ अधिकारी बीईओ कार्यालय में व्यस्त रहते हैं तो बीआरसी कार्यालय में कार्य लेकर आने वालों को इंतजार करना पड़ता है ,और यदि खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी कार्यालय में व्यस्त रहते हैं तो बीईओ कार्यालय में कार्य लेकर आने वालों को इंतजार करना पड़ता है। इस प्रकार से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड कोयलीबेडा यह मांग करती है ,कि बीआरसी कार्यालय कोयलीबेड़ा में बीआरसी के स्थाई पद में शीघ्र अति शीघ्र बीआरसी नियुक्त किया जाए । संयुक्त शिक्षक संघ कोयलीबेडा ने दिया जानकारी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button