छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अनाथ बच्चों को गोद लेगी प्रशासन, 17 बच्चों को 1 लाख रुपए की मदद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़: कोराना काल में माता-पिता को खोने के बाद अनाथ हुए बच्चों का पालन पोषण करने रायगढ़ जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके तहत जिला प्रशासन अनाथ बच्चों को गोद लेगा। जिले के 17 अनाथ बच्चों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।

आज कलेक्टर भीम सिंह ने अनाथ बच्चों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।

वहीं कलेक्टर के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी अनाथ बच्चों को गोद लेंगे और उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च भी वहन करेंगे। इसके अलावा 10 हजार अलग से अर्थिक सहायता भी दी जाएगी। कलेक्टर भीम सिंह ने भी जिले के एक बच्चे को गोद लिया है। जिला प्रशासन की पहल से बच्चों के परिजन भी बेहद खुश हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button