रायगढ़ नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति का इंतजार, संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज
रायगढ़। प्रदेश के अधिकांश नगर निगमों में एल्डरमैन की नियुक्ति किए जाने के बाद अब रायगढ़ नगर निगम में नियुक्ति को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। राज्य सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने के कारण शहर में संभावित नामों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
कई नाम चर्चा में
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जिन संभावित नामों की चर्चा हो रही है, उनमें ऐश अग्रवाल, ज्ञानेश्वर सिंह, मनोज शर्मा, दिनेश मिश्रा, रेखा महामिया, लता अग्रवाल, अभिलाष कछवाहा, दुर्गा देवांगन, अनिल यादव, विष्णु मेहानी, प्रदीप शृंगी, रवींद्र भाटिया तथा लैलूंगा क्षेत्र से एक नाम शामिल होने की बात कही जा रही है।
विभिन्न वर्गों को मिल सकता है प्रतिनिधित्व
जानकारी के अनुसार, एल्डरमैन नियुक्ति में महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की संभावना रहती है। इसी आधार पर संभावित नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंतिम फैसला राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल रायगढ़ नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और उत्सुकता बनी हुई है।



