
एफ आई आर में दो लोगों का और नाम जिन्होंने पीड़िता के माता-पिता को रिपोर्ट नहीं लिखाने बनाया था दबाव.
दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. एक कलयुगी मामा ने अपनी 08 वर्षीय भांजी के साथ रेप की घटना को दो माह पूर्व अंजाम दिया था. नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक घटना मानिकपुर चौकी थाना कोतवाली क्षेत्र की है। जहां प्रार्थी चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना दर्ज कराया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी अपने भाई के साथ दिनांक 14/07/21 के दोपहर 2:00 बजे खेल रही थी तभी आरोपी अक्षय सारथी के घर कमरा में खेल खेलने गई तब अक्षय सारथी के द्वारा इसकी नाबालिग बेटी को अपने कमरे में बुलाकर उसके पहने हुए कपड़ा को उतार कर बलात्कार किया है। और आरोपी अक्षय सारथी के द्वारा किसी को बताने पर पीड़िता को तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दिया है।
जिसके बाद पीड़िता के माता पिता ने 05/09/21 को चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो प्राच्या के लिखित आवेदन पत्र में प्रथम दृष्टया धारा 376 क. ख.506 भादवि 5 (ड) 6 पास्को एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना का रीत करने के बाद तमिलनाडु चला गया था। जो जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी तमिलनाडु से आने वाला है जिस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर आरोपी को टीटी नगर स्टेडियम के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा सदर अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से उक्त धारा में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना के खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि मोहल्ले के ही 2 लोगों के द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखाने का दबाव बनाया गया था उन दोनों की भी शिकायत मानिकपुर चौकी में की गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और विवेचना में लिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण, थाना प्रभारी कोतवाली सनत सोनवानी के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में आर.आलोक टोप्पो, आर.संतोष चौधरी,आर.अशोक पाटले और आर. जय प्रकाश यादव की आम भूमिका रही।




