
रायगढ़ ब्रेकिंग प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा की बारात
रायगढ़ : प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए बरात रैली निकाली भाजपा कार्यालय से बरात रैली आरंभ हुई जहां पुलिस के भी जवान भारी सख्या में मौजूद रहे
रैली में देश के मुख्य भूपेश बघेल स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के अलावा देश के तमाम बड़े नेताओं का मुखौटा पहनकर भाजपा के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए इसके अलावा साईकिल रिक्शा पर बैठकर शराब घोटाला,चावल घोटाला और अन्य घोटाले का माला पहनकर रैली में घूम रहे थे यहां तक की भाजपा के एक कार्यकर्ता ने स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के फोटो के साथ शराब का बोतल भी पकड़ा था भाजपा के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली में शहर के कई चौराहे चौक चौराहे होते हुए रैली में घूम रहे थे जहाँ पुलिस ने समय रहते भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ बरात रैली को रोक दिया
