रायगढ़ ब्रेकिंग, हो सकती है नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर का अगला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा
रायगढ़ : जिले के नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भाजपा के द्रारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा के द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का लेकर माथा पच्चीसी या फिर यूं कहें कि खोजबीन प्रारंभ हो गया है वहीं स्थानीय भाजपा पिछले नगर सरकार के कार्य प्रणाली से सीख लेकर और फूंक फूंक कर कदम रख रही है विदित हो की कांग्रेस के काम से कम पांच पार्षद अपने ही सरकार के खिलाफ आवास, पानी और जमीन जैसे मामलों में भ्रष्टाचार आरोप लगाया और अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसको बिना समय गवाए भाजपा ने गेंद को लपक लिया
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय भाजपा नेता और उनके पार्षद और कांग्रेस के पांच पार्षदों मिलकर सुनीता मोहन विश्वकर्मा को नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाने की बात कर रहे हैं हालांकि नगर पंचायत में भाजपा के द्वारा विश्वास प्रस्ताव नगर पंचायत अध्यक्ष नियुक्ति के लिए मामला डिप्टी कलेक्टर के पास लंबित है कयास लगाया जा रहा है कि 3से 4दिन के अंदर में डिप्टी कलेक्टर से समय निर्धारित हो जाएगा