छत्तीसगढ़

रायगढ़ में अज्ञात शव मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 से 5 लोगों की गिरफ्तारी की खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मामले में 4 से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में आज शाम तक खुलासा कर सकती है, जिसमें घटना से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है।

बस स्टैंड के पास शव मिलने के बाद जूटमिल थाना पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। अब गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद सभी की नजर पुलिस के आधिकारिक खुलासे पर है।

फिलहाल गिरफ्तार लोगों की संख्या और उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस के बयान के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button