छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में धार्मिक मंदिर की मूर्ति खंडित करने के मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़, 23 नवंबर 2026: रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, सराईभद्दर स्थित एक धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को सराईभद्दर, जूटमिल के स्थानीय निवासियों ने जूटमिल थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि असामाजिक तत्वों द्वारा उनके वार्ड के एक धार्मिक मंदिर की मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और दर्ज धाराएं मामले की गंभीरता और धार्मिक संवेदनशीलता को देखते हुए जूटमिल थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 734/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 (धार्मिक स्थान को अपवित्र करना) और धारा 3(5) (सामान्य आशय) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एक फरार आरोपी की तलाश जारी आरोपियों की धरपकड़ के लिए जूटमिल पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल चौहान (पिता- लक्ष्मी चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी- सराईभद्दर, जूटमिल) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण का तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button