रायगढ़ में भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न, 1000 शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

रायगढ़ / किरोड़ीमल नगर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में सावन माह के पावन अवसर पर आज 21 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

जिला अध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में यात्रा सुबह 7 बजे किरोड़ीमल नगर से प्रारंभ हुई, जो पत्रापाली, भगवानपुर, ढिमरापुर, केवलाबाड़ी, घड़ी चौक, सतिगुड़ी चौक, कोतरा रोड होते हुए कोसमनारा बाबा धाम पहुंची, जहां शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

यात्रा में लगभग 1000 शिवभक्त कांवड़िये भगवा ध्वज और बोल बम के जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में DJ पर भजन-कीर्तन के साथ भक्त झूमते-गाते चले। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को बढ़ाना था। यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रही। उन्होंने प्रशासन और सहयोगी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक् किया

Back to top button