अन्यन्यूज़

Singer Nisha Upadhyay : स्टेज शो के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,,,,

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिहार। Singer Nisha Upadhyay : सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें वाहन से निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने गायिका का सफल ऑपरेशन किया और पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी निशा
जानकारी के अनुसार सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।

हर्ष फायरिंग में लगी गोली
देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए।

इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button