8 लाख के इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण–
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–13.10.22
8 लाख के इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण–
पखांजुर,,,
कांकेर पति के आत्मसमर्पण करने के 15 दिन के बाद 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली ने कहा की वह 10 साल से नक्सली संगठन में काम कर रही थी। उसके पति ने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद उसे भी बेचैनी होने लगी तथा पति का प्यार उसे यहां खींच लाया। 12 अक्टूबर को अंतागढ़ पुलिस के समक्ष 8 लाख की इनामी महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम महिपाल निवासी बल्लममेण्ड्रा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर नेआत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस के सामने मीडिया से रूबरू होते महिला नक्सली बुज्जी ने कहा हुई। 2018 में नक्सली संगठन में काम करने के दौरान महिपाल से विवाह किया था। गत 27 सितंबर को उसके पति महिपाल ने अत्म्य समर्पण किया था। पति के आने के बाद से वह बेचैन रहने लगी।वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती थी साथ ही कहा अत्म्यसमर्पण करने पर मिलने वाली सरकार की योजना की जानकारी भी हुई। इसके बाद उसने अत्म्यसमर्पण कर मुख्यधारा में जाने का निर्णय लिया।























































