रायगढ़ में 16 अक्टूबर को सजेगा ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, पीयूष महरोलिया और दीपिका साव की होगी लाइव प्रस्तुति
रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रायगढ़ में 16 अक्टूबर को भव्य डांडिया एवं गरबा उत्सव ‘शुभारंभ 26’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से पहाड़ मंदिर रोड स्थित बंसीवट मैरिज गार्डन में होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें बॉलीवुड गायक पीयूष महरोलिया, प्लेबैक सिंगर दीपिका साव और संगम द बैंड प्रस्तुति देंगे।
SR इवेंट्स, सुग्घर रायगढ़ छत्तीसगढ़ और एक इंजीनियर के संयुक्त संयोजन में होने वाले इस आयोजन में लाइव कॉन्सर्ट, पारंपरिक गरबा-डांडिया, डीजे नाइट और फूड कोर्ट जैसी व्यवस्थाएं रखी गई हैं। कार्यक्रम में एंकर दिव्या बोहिदार और आयुष देवांगन भी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन, लेजर लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था किए जाने की जानकारी आयोजकों ने दी है।
प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क डांस वर्कशॉप
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क डांस वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। इसमें कोरियोग्राफर प्रतिभागियों को पारंपरिक गरबा स्टेप्स और डांडिया मूव्स का प्रशिक्षण देंगे।
सुरक्षा के लिए CCTV और सिक्योरिटी टीम
आयोजन में परिवारों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष बाउंसर्स, सुरक्षा गार्ड और CCTV कैमरों की व्यवस्था किए जाने की बात आयोजकों ने कही है। VIP और कॉर्पोरेट मेहमानों के लिए गाइडेड सीटिंग की व्यवस्था भी रखी गई है।
BookMyShow पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू
आयोजकों ने बताया कि BookMyShow पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें सोलो, कपल और ग्रुप पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा ऑफलाइन पास की बुकिंग भी जारी है। आयोजन से जुड़ी जानकारी और ऑफलाइन टिकट के लिए आयोजकों ने 7898273316, 9399186899, 9340124139, 9685876583 और 9144645411 नंबर जारी किए हैं।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

