रायगढ़: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में शामिल होने रामचंद्र शर्मा समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना

रायगढ़। जिले के समाजसेवी एवं नव निर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वे वहां कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होते समय उनकी टीम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

कांग्रेस की सदस्यता लिए बिना कार्यक्रम में होंगे शामिल

रामचंद्र शर्मा ने अब तक कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है, इसके बावजूद वे कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। इस बार भी वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचकर रैली में सहभागिता करेंगे।

लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार का मुद्दा

बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से कांग्रेस नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

समर्थकों के साथ रवाना होने का वीडियो चर्चा में

दिल्ली रवाना होते समय रामचंद्र शर्मा और उनके सहयोगियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में समर्थकों का उत्साह और कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी दिखाई दे रही है। उनकी इस यात्रा को लेकर रायगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Back to top button