11th March 2026
न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन ने भेजी स्वीकृति राशि कांग्रेस ने जताया आभार

रायगढ़।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभिन्न विकास कार्यों की राशि स्वीकृति किए जाने पर आभार जताया है ।
विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक के प्रयास व महापौर जानकी अमृत काटजू द्वारा भेजे प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने अपनी मुहर लगते हुए छोटे बड़े विभिन्न कार्यों की स्वीकृति देकर एक अनुकरणीय पहल की है जिसमे 2022-23 हेतु अधोसंरचना मद अंतर्गत 96 विकास कार्यों हेतु 998.81 लाख अनुदान की स्वीकृति दी गई है साथ ही सीसी सड़क निर्माण व डामरीकृत सड़कों के लिए भी राशि प्राप्त हुई है
10 करोड़ की राशि निर्माण कार्य बाबत जिसमें सड़क ,नाली व सामुदायिक भवन,5 करोड़ की राशि डामरीकरण मद में व 6 करोड़ की राशि 15वे वित्त आयोग से नाली सड़क सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु साथ ही 1 करोड़ की राशि नाली सड़क सी सी रोड निर्माण बाबत स्वकृत हुए है । इस तरह सभी वार्डों में विकास कार्य किये जायेंगे।जिस हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला , रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक महापौर जानकी अमृत काटजू मुख्यमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया है ।

Related posts

CG Accident : बेकाबू ट्रक ने 2 भाईयों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Aapki Aawaz

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कुल 1.87 करोड़ पंजीकृत मतदाता

ADMIN DESK

महिनों पहले टेंडर होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं आखिर जिम्मेदार कौन

Aapki Aawaz

Leave a Comment