
रायगढ़ भाजपा में अभी फिर होगा भूचाल, और कितनों की बारी ? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- किसी को बचाया नहीं जा रहा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आप की आवाज से बातचीत में यह संकेत दिए हैं कि जिला भाजपा में और कार्रवाइयां हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को बचाया नहीं जा रहा है । कार्रवाई का निर्णय लिया जा रहा है सभी पक्षों की बातें सुनी जा रही है। सभी बातें मीडिया को नहीं बताई जा सकती।
जिला भाजपा में चल रहा शह मात का खेल अभी खत्म होने की स्थिति में नहीं दिख रही है। भाजपा ने अबतक एक कार्यकर्ता को निष्काषित किया है और एक नेता को निलंबित कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके पार्टी के अंदर ही अंदर घमासान जारी है। हालांकि अभी तक पार्टी की बातें बाहर नहीं आ रही है लेकिन अंदरखाने की हलचल साफ दिखाई दे रहा है।
भाजपा में पहले एक महिला द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया इसकी लिखी शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को की गई थी। हालांकि इसके बाद मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा ले लिया गया लेकिन इसके बाद आरोप लगाने वाली पीड़िता को भी पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद एक और भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़छाड़ की शिकायत पहले पार्टी में फिर थाने में कर दी जिसपर उमेश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज हो गया।
इस घटना के बाद पार्टी ने आशीष ताम्रकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पार्टी से यह कहकर निलंबित कर दिया कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र किया है लेकिन सबसे हैरत वाली बात यह है कि जिस पार्टी अध्यक्ष पर आरोप लगा है उसपर अब तक पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी चुप्पी साधी हुई है। यही नहीं पुलिस ने उमेश अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद गिरफ्तारी की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि पुलिस, कांग्रेस और भाजपा नेताओं में गजब की सांठगांठ है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय – अभी कितने और नेताओं पर करवाई होगी यह बातें पार्टी का मामला है मीडिया को इसकी जानकारी हम पहले से नहीं दे सकते वही दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस पर आरोप लगा है पार्टी उनको कतई बचाने का प्रयास नहीं कर रही है या मामला पार्टी फोरम में है इस पर पाटी जरूर निर्णय करेगी।