कालीचरण को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

रायपुरः 13 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज को कोर्ट ने 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रथम श्रेणी न्यायायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने फैसला सुनाया है।

13 बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था। शाम को उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया था। कल कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज था। इसके बाद पुलिस आज फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां प्रथम श्रेणी न्यायायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ समेत देश के दूसरे राज्यों में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button