न्यूज़

अश्लील फिल्म देख रहा था शौहर, उसमे दिख गई बीवी…घर आकर चाक़ू उठाया और…उसके बाद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बैंगलोर: कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में एक महिला की उसके शौहर ने अश्लील फिल्म (Porn Film) में काम करने के संदेह में चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को बच्चों के सामने ही चाकू मार दिया। घटना रविवार (17 अप्रैल 2022) तड़के 12:40 रामनगर शहर की है। आरोपित की शिनाख्त 40 वर्षीय जहीर पाशा के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व आरोपित पाशा ने एक पोर्न फिल्म देखी थी। इसके बाद उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी मुबीना ने इसमें काम किया है। इसके बाद, उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की वफादारी पर संदेह करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करने लगा। पाशा ने कथित तौर पर दो माह पहले भी कोलार में एक पारिवारिक कार्यक्रम में इसी बात पर मुबीना की पिटाई की थी। इसी दौरान परिवार के सदस्यों को पाशा के शक के संबंध में पता चला था। लगभग 20 दिन पहले पाशा ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था।

रविवार की घटना के बारे में जानकारी देते हुए जाँच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘दंपत्ति घटना के चार दिन पहले ही रामनगर शिफ्ट हुआ था। रविवार को दोपहर 12:40 बजे, कपल का बड़ा बेटा अपने नाना गौस पाशा के आवास पर गया, जो कि पास में रहते हैं, और उन्हें बताया कि उसकी माँ को उसके पिता ने चाकू मार दिया है।’ इसके बाद गौस पाशा अपने बेटी के घर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मुबीना को मृत देखा। मुबीना हाउसवाइफ थी। वह बीएम रोड पर रहमानिया नगर की निवासी थीं, जबकि पाशा बेंगलुरु के शम्मन्ना गार्डन का रहने वाला था। दोनों का निकाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। पाशा और मुबीना के पाँच बच्चे हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button