आज इस एक राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

आज 10 मई है और आज आपकी राशि में क्या लिखा है वह हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आज का यानी 10 मई का राशिफल।
[img-slider id="274450"]

10 मई का राशिफल-

मेष- आज आपका मन परेशान रहेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। आज प्रेम की स्थिति दूरी वाली है। व्‍यापार आपका करीब-करीब सही चलता रहेगा। 

वृषभ- आज आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन अप्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलता रहेगा।

मिथुन- आज शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें थोड़ी मध्‍यम रहेंगी। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। सिरदर्द की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क- आज भाग्‍य साथ देगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार दिख रहा है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली है। व्‍यवसाय मध्‍यम दिख रहा है। आज कोई बड़ी मुसीबत आती दिख रही है लेकिन वह भी टल जाएगी।

सिंह- आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर समय को पार करें। आज आय के नवीन स्रोत बनेंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम भी परेशान रहेगा। संतान पक्ष भी परेशान दिख रहा है।

कन्‍या- आज हर तरफ से थोड़ा सुधार दिख रहा है। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। आज व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा।

तुला- आज स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आज प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक- आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा।

धनु- आज आगे बढ़ते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम लेकिन कोई परेशानी नहीं है। आज प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका ठीक चल रहा है।

मकर- आज पराक्रम रंग लाएगा। अपनों से न उलझें। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। आज मजाक में भी ऐसी बात न बोलें जिससे लोग आहत हों। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम है।

कुंभ- आज पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। व्‍यापार में भी कोई संकट नहीं है। कुछ बड़ा हो सकता है जो आपने सोचा भी ना हो।

मीन- आज भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। आज मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button