रायपुर : तीन वर्षों में प्रदेशवासियों को पांच जिले और एक नये नगर निगम रिसाली की सौगात : श्री भूपेश बघेल

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

रिसाली के नगर निगम बनने से क्षेत्र की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी

मुख्यमंत्री ने रिसाली नगर निगम को दी 27 करोड़ के
विकास कार्यों की सौगात

नगर निगम रिसाली के विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी

रिसाली में कॉलेज और अस्पताल के नये भवन की घोषणा

रायपुर, 18 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर निगम रिसाली में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में प्रदेशवासियों को 5 नये जिले और नए नगर निगम रिसाली की सौगात मिली। उन्होंने कहा कि इस अवधि में तहसील भी बहुत संख्या में बनी है, लेकिन नगर निगम केवल एक बना है वह है रिसाली। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर निगम बने। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने इसके लिए प्रस्ताव दिया तो हमने निश्चय किया कि रिसाली की जनता को जल्दी ही नगर निगम की सौगात देंगे। साल भर में ही नगर निगम बन गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली में कॉलेज और अस्पताल भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि 3 सालों में छत्तीसगढ़ देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, चाहे वह क्षेत्र वनोपज संग्रहण का हो अथवा स्वच्छता का क्षेत्र हो। वनोपज को ही लें। पहले केवल 7 प्रकार के वनोंपज की खरीदी होती थी अब 52 प्रकार के वनोपज की खरीदी होती है। स्वच्छता के क्षेत्र में यदि अवार्ड देखें तो राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं यह बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि में रिसाली भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए किसी तरह से राशि की कमी नहीं की गई है। आज ही दुर्ग जिले के नगरीय निकायों के लिए 177 करोड रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया है।

इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम बनाने के पीछे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है। जब उनके समक्ष प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत इसकी प्रक्रिया आरंभ करा दी और 1 साल के भीतर ही निगम बन गया। मुख्यमंत्री के सामने जब भी रिसाली निगम के लिए विकास कार्यों की जो मांग की गई, मुख्यमंत्री ने हमेशा उसे पूरा किया और उनके कुशल मार्गदर्शन में रिसाली निगम का तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि रिसाली में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जो जो भी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चाहे गए हैं, उसे स्वीकृत किया गया है। भविष्य में भी रिसाली निगम के लिए किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अपने संबोधन में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं तैयार की है और इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ का समग्र विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। इस मौके पर भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 18 November 2021समय: 8:23 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button