11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

रायपुर नगर निगम में शुरू हुई रामधुन, नेता प्रतिपक्ष के मस्जिद वाले बयान पर मेयर का गांधीमय जवाब:-

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
महापौर ढेबर सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित गांधी जी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम और वैष्णो जन को तेने रखिये सुनकर कार्य की शुरुआत किया।

रायपुर। नगर निगम ने एक नई पहल की शुरुआत की है। हालांकि इसकी घोषणा मेयर ने तब कर दी थी जब नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि निगम में आने पर मस्जिद जैसा एहसास होता है| उसी घोषणा को आज अमली जामा पहना दिया गया| निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में एक संक्षिप्त एवं गरिमामयी कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम को सम्पूर्ण महात्मा गांधी सदन में बजाए जाने का शुभारंभ किया गया। महापौर एजाज ढेबर और निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने इसका शुभारंभ किया।

महापौर ढेबर सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित गांधी जी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम और वैष्णो जन को तेने रखिये सुनकर कार्य की शुरुआत किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के भूतल सहित सभी तलों में नगर निगम के समस्त कार्य दिवस पर सुबह 10:30 से 11 बजे तक निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण रोज दिन में कार्य दायित्व निर्वहन का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम एवं वैष्णो जन को तेने कहिने सुनकर उपस्थिति दर्ज करवाकर करेंगे।

इससे रायपुर के नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना प्रशासनिक दायित्व अच्छी तरह से निर्वहन करने के लिए जीवन में आवश्यक सकारात्मक ऊर्जा शक्ति सहज एवं सरल तरीके से रामधुन की सकारात्मक मधुर ध्वनि सुनकर मिलेगी। इसके साथ ही अपने दैनिक कार्य को करवाने प्रतिदिन निगम मुख्यालय भवन आने वाले गरीब वर्ग के लोगों को भी गांधी जी की प्रिय रामधुन सुनने मिलेगी एवं उनके जीवन में इससे सकारात्मकता प्राप्त हो सकेगी।

Related posts

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के साथ ज्योतिष कार्यालय का उद्घाटन

ADMIN DESK

शराब घोटाला: पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 10 अप्रैल को होगी रिहाई

ADMIN DESK

गणेश उत्पन्न स्थल खुटरापारा से सिद्ध बाबा मंदिर में विशाल कांवड़ यात्रा कल

Aapki Aawaz

Leave a Comment