रायपुर : पति ने अपनी पत्नी पर बोला हमला, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही महिला…

रायपुर ।

[img-slider id="274450"]
रायपुर के आजाद चौक इलाके में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक शिव नगर झंडा चौक निवासी अशोक शर्मा का पत्नी शशिकला से 4 लड़कियां होने और लड़का पैदा नही करने की बात पर देर रात विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने घर में रखी नेपाली खुखरी से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर कई वार कर दिये। जिससे महिला के सर हाथ कमर में कई गंभीर चोटे आई।

बच्चियो ने की मां को बचाने की कोशिश

इस बीच घर में मौजूद चारो बच्चियो ने मां को काफी बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी पति पर इस कदर खून सवार था कि वो सभी रिश्तो को दरकिनार कर अपनी पत्नी को लहुलुहान कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद चारो बच्चियो ने अपनी मां को आस-पास के लोगो की मदद से मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला अभी जिंदगी औऱ मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button