11th March 2026
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, कहा- किसानों की मांग जायज, हम सरकार से करेंगे बात

रायपुर।नया रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी है। आज आंदोलन में शामिल होने किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास रहेगा।

कोशिश होगी सरकार से बातचीत कर हल निकालेंगे। बातचीत के जरिए ही आंदोलन समाप्त होगा। जबरदस्ती करने से आंदोलन कभी खत्म नहीं होगा। आगे कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है। सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे।

राकेश टिकैत ने किसान की मांग को जायज बताते हुए कि जो भी मिलेगा एकबार ही मिलेगा, किसानों की मांग जायज है, हम सरकार से भी बात करेंगे। ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से समाधान होना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, कोई अकेला लड़े वो अलग बात है।

115 दिनों से जारी है आंदोलन

नया रायपुर में करीब 27 गांवों के किसान का 115 दिनों से आंदोलन है। किसान 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे। प्रदर्शन कारी किसानों का कहना है कि सरकार ने जो वादे किए थे आज तक पूरा नहीं किया है। इसी वजह से आंदोलन कर रहे हैं।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम की अपील की कलेक्टर और एसपी ने

ANIL SHUKLA

रायपुर : कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हर सम्भव उपाय करें- मुख्यमंत्री श्री बघेल

ADMIN DESK

रायपुर : आदिवासियों की जमीन पर लगे वृक्षों की कटाई की अनुमति की प्रक्रिया होगी सरलीकृत: श्री भूपेश बघेल

ADMIN DESK

Leave a Comment