रायपुर ब्रेकिंग .. ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह के नेपाल बॉर्डर में गिरफ्तारी की खबर:-


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर (छ.ग.)

[img-slider id="274450"]

रायपुर। ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह के नेपाल बॉर्डर में गिरफ्तारी की खबर आ रही ।
अरविंद सिंह के गायब होने के बाद उनके भाई रविंद्र सिंह ने एक स्थानीय समाचार पत्र में उनके गुमशुदगी की जानकारी दी थी। तब से ही अरविंद सिंह रायपुर राजधानी से लापता थे रायपुर पुलिस के साथ-साथ ईडी भी अरविंद सिंह को तलाश रही थी अब यह खबर सामने आई है,तब दोनों शासकीय अनुसंधान विभाग उनको लेने कब जाएंगे यह तो कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है ।

वहीं इस शराब घोटाले में गिरफ्तार पप्पू ढिल्लन को 8 दिन की न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ईडी ने रिमांड खत्म होने के बाद पप्पू ढिल्लन को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां ढिल्लन को 8 दिन की रिमांड अवधि बढ़ाई गई है तथा 2 जून को पप्पू ढिल्लन को फिर से अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले पर ईडी लगातार जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button