छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एक गांव से एक साथ पांच लड़कियां थी गायब…फिर ऐसे चला पता ….एमपी के ग्वालियर पहुंच गई थी लड़कियां…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ अंचल के चिचोला गांव में मंगलवार की शाम से ही हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यहां की पांच लड़िकयां एक साथ अचानक गायब हो गईं। बच्चियों के लापता होने से परिजनों और गांव वालों के होश उड़ गए। हालांकि अब पुलिस ने इन पांचों लड़कियों को खोज निकाला है। पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो पता नहीं क्या हो जाता। पुलिस ने ग्वालियर मध्यप्रदेश से लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस आज ढेर शाम तक सभी को एमपी से लाकर उनके पालकों को सौंप दिया जाएगा। गायब हुई लड़कियों में चार नाबालिग और एक बालिग है। बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के चिचोला गांव से मंगलवार को गांव की पांच लड़कियां परिजनों को डोंगरगढ़ दर्शन करने जाने की बात कहकर निकली थीं। देर रात तक भी जब सभी अपने अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत बुधवार सुबह 10 बजे डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई। एक साथ पांच लड़कियों के लापता होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह ने एसडीओपी कृष्णा पटेल को जांच कर लापता बालिकाओं को तत्काल खोजने के निर्देश दिए। इधर राजनांदगांव पुलिस भी इस मामले को तत्परता से लेते हुए डोंगरगढ़ के होटल, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी और बालिकाओं के मोबाइल को ट्रेस करने में जुट गई। इस बीच पुलिस को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दी। साथ ही पुलिस को पता चला कि, चिचोला की एक दुकान से दो नया सिमकार्ड लेकर मंगलवार को ही सभी लड़कियां शाम छह बजे की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुई हैं। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने रेलवे और आरपीएप, जीआरपी की मदद से लड़कियों के लोकेशन को खंगाला तो झांसी, ग्वालियर होना पता चला। जिसके बाद पुलिस ने ग्वालियर आरपीएफ को इसकी सूचना दी और सभी लड़कियों को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के दूसरे डिब्बे से बरामद किया गया। आज ढेर शाम तक सभी को बालिकाओं को राजनांदगांव लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल लड़कियों ने अपनी मर्जी से घूमने जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी सभी एंगल से जांच करेगी। पुलिस की जांच का विषय यह भी है कि कहीं ये बच्चियां किसी के बहकावे में आकर तो नहीं गईं थीं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button