
रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुमित्रा बाई महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर, 27 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत की बड़ी बहन श्रीमती सुमित्रा बाई महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।