बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के द्वारा आज पत्रकार वार्ता

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

आप की आवाज
* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश से केन्द्र सरकार के द्वारा बढ़ाई जा रही कमर तोड़ महंगाई एवं लगातार बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के द्वारा आज पत्रकार वार्ता किया गया गया।
रायगढ़=शहर से गांव स्तर तक  मंहगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त से 23 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसमें सप्ताहिक बाजार नुक्कड़ पान ठेला चाय दुकान होटल एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान मे  आम जन एवं दुकानदारों से मिल कर देश मे बढ रही कमर तोड मंहगाइ पर कांग्रेस के कार्यकर्ता चर्चा कर रहे है
*इस तारतम्य में आज ़ कांग्रेस कार्यालय रायगढ मे  जिला कांग्रेस  के अध्यक्ष अरुण मालाकार शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के द्वारा  प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा गया कि 2014 में देश में जब कांग्रेस नेतृत्व यूपीए की सरकार थी तब एल पी जी सिलेंडर की कीमत 410 रुपए था। आज इसकी कीमत 1053 रुपये है 8 वर्षो में 156% प्रतिशत प्रति सिंलेडर का मुल्य बढ़ गया। पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर था आज पेट्रोल 100 रुपये में मिल रहा है। 40% प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल 2014 में 75 रुपये प्रति लीटर  था। आज 96 रुपये में मिल रहा है 75% प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। आम आदमी की रसोई में सरसों तेल 30 रुपये प्रति लीटर में पंहुच जाता था। आज यह आम लोगों से दूर 200 प्रति लीटर में मिल रहा है। आटा 22 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 35 से 40 रुपये हो गया। दूध जो प्रत्येक इंसान की सुबह से शाम तक महत्वपूर्ण जरूरत थी वो 35 से बढ़कर 65 रुपये होगा।
*इसी तरह सब्जी की कीमत में 35% प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई। नमक 41% प्रतिशत महंगा हो गया। दालें 60 से 65% प्रतिशत तक महंगी हो गई है।
*मोदी जी देश के युवाओं और आम लोगों को तरह-तरह के दिवा स्वपन दिखायें। उन्होने अपने ही भाषण में सत्ता में आने के बाद महंगाई और बेरोजगारी खत्म कर देने की बात कही गई। पर इसके उल्टे आज देश में महंगाई चरम पर है। लाखों पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं। केन्द्र सरकार अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश के लाखो युवा जो सेना मे जाने का स्वपन देख रहे है उनके भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है
केंद्र की मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने में व्यस्त है।उनको देश के युवा गरीब मजदूर किसान के साथ आम जनता की कोई चिन्ता नही है ।
*लेकिन कांग्रेस आम जनता के हित मे हमेशा संघर्ष करती रही है पार्टी का संघर्ष करने का इतिहास रहा है चाहे देश की आजादी के लिये हो या आम जनता के लिए कांग्रेस ने कभी हार नही मानी हम केन्द्र सरकार के द्वारा बढाई जा रही कीमतों को कम करने को मजबूर कर देगे चाहे इसके लिये हमे जितना संघर्ष करना पड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्य की लडाई मे कभी किसी  के आगे नही झुकते । 
*विगत दिनों  मंहगाई के मुद्दे को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गांव स्तर तक अनेक कार्यक्रम किया गया है अभी भी विभिन्न आयोजन हो रहा है और आगे भी चलता रहेगा
इसी कडी मे आगामी दिनों मे दिल्ली के रामलीला मैदान मै हल्लाबोल महारैली आयोजित होगा जिसमे रायगढ जिले से भी अधिक से अधिक संख्या मे रैली मे शामिल होने दिल्ली जायेगे 
आज की प्रेस वार्ता मे प्रमुख रुप से दीपक पांडे महापौर नगर निगम रायगढ श्रीमती जानकी अमृत काटजु प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा  उपस्थित थे

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button