लोहड़ी का दिन इन राशिवालों के लिए लाया है खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि- आज आपके साथ कुछ बहुत शुभ होगा। दिन शुभ है। घर से लेकर ऑफिस तक में आपके चर्चे होंगे। लोहड़ी आपके लिए खुशियां लाई है। आपके पार्टनर से बड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धनलाभ के आसार हैं। खर्च पर कंट्रोल करें। किसी अपने के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि- आज आपके सारे काम बन सकते हैं। आप जो चाहते हैं वो आपके क़दमों में होगा, खूब धन अर्जन होने वाला है। घरवालों का साथ मिलेगा लेकिन तबियत ठीक नहीं है। एक दो दिन में कहीं बाहर यात्रा के आसार हैं। अपना ध्यान रखे और काम के प्रति आलस ना करें।


मिथुन राशि- आज समय अच्छा है लेकिन अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसरों की प्राप्‍ति‍ हो सकती है।


कर्क राशि- आज परिवार का साथ मिलेगा और किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको पिता का सानिध्य मिलेगा। इसके अलावा आपको कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज रुके काम निकल सकते हैं और किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सके हैं।


सिंह राशि- आज आपमें आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- आज मन बहुत विचलित हो सकता है और आपके आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। आज नौकरी में अफसरों से डांट मिलने वाली है लेकिन साथियों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। ऑफिस में कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि- आज बातचीत में अपने शब्दों पर कंट्रोल करें। आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज रुके काम पूरे होंगे। आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपके रुके काम बनेंगे। आज मन अशान्त रहेगा और कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग बनेंगे। आज सुखद समाचार म‍िलेगा।

धनु राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी और कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज लोहड़ी का पर्व आपके लिए खुशियां लाया है। आज माता-पिता का सहयोग भी मिल सकता है। इसके अलावा यात्रा पर जाने वाले हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे। ऑफिस में भी सब मंगल है।


मकर राशि- आज आपके रुके काम पूरे होंगे बस धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं और आय में वृद्धि भी होगी। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज संतान सुख में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आय के साथ विकसित हो सकते हैं।


कुंभ राशि- आज आपका समय बहुत अच्छा है। सारे काम देखते ही देखते बनने वाले हैं। आज आपकी संगीत में रुचि बढ़ सकती है और स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। आय के साधन नए आने वाले हैं।

मीन राशि- आज मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। हो सकता है आज नौकरी में परिवर्तन हो जाए। इसके अलावा आज आपके जीवन में घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। आपके यात्रा के योग हैं लेकिन संभलकर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button