रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

1 Min Read

रायपुर, 17 सितंबर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास में पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रमवीरों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a Comment