छत्तीसगढ़न्यूज़

चौकी प्रभारी के ऊपर 3 लाख रुपए लूट की आरोप ? चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सत्यता की जांच करने व मानहानि का दावा करने को आदेश मांगा….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

सूरजपुर- आपकी-आवाज़/ मोहिबुल हसन(लोलो)…… प्रतापपुर के एक कोल व्यापारी नारायण अग्रवाल के द्वारा रेवटी चौकी प्रभारी के ऊपर तीन लाख रूपये लूट का आरोप लगाया जबकि पुलिस का कहना है कि चौकी प्रभारी सुनील सिंह को पिस्टल की साथ घूमने की सूचना दी गई थी, की एक कार में सवार प्रतापपुर निवासी नारायण अग्रवाल ने अपने कार में कट्टा लेकर वाडफनगर की ओर से आ रहा है , सूचना मिलते ही रेवटी चौकी प्रभारी ने अपने स्टाप को चौकी के सामने बेरिकेटिंग लगाकर गाड़ी रोक कर तलासी लेने को कहां जब की चौकी प्रभारी 27/ 7/ 2022 को सूरजपुर मिटिंग मे थे।


यह घटना दिनांक 27/7/2022 की समय 3:30 की है
कार चलाते हुए नारायण अग्रवाल चौकी के सामने वाहन से पहुंचने पर चौकी के स्टाप ने हाथ देकर गाड़ी रोकवाई गई, तभी गाड़ी रोकते ही गाड़ी की तलाशी ली जा रही थी तभी नरायण अग्रवाल ने चौकी के स्टापो से बहस करने लगा बहस करते – करते बात इतनी बढ़ गई ,कि चौकी प्रभारी के ऊपर तीन लाख रूपये लूट का आरोप की शिकायत सुरजपुर पुलिस कप्तान व सरगुजा महानिरीक्षक से हो गई।
शिकायत कोल व्यापारी के द्वारा लिखित रूप से की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रेवटी चौकी प्रभारी सुनील सिंह जिस दिन घटना हुई उस दिन सुरजपुर मिटिंग मे थे , चौकी प्रभारी का कहना है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए, आवेदन में कहा है कि मुझे बिना लाइसेंस पिस्टल की सुचना मिली थी, सुचना मिलते ही अपने स्टाप को गाड़ी रोकने की सलाह दिया था। तथा गाड़ी रोकवाने पर कोल व्यापारी के द्वारा विवाद करने लगा तथा आरोप के आधार झूठा है कोल व्यापारी पर कई अपराध पंजीबद्ध है ।
जो कोयला का व्यवसाय करने के लिए रेवटी चौकी प्रभारी पद से हटाने के लिए पूरा प्रपंच रचा गया है, और इसकी सत्यता की जांच के लिए चौकी प्रभारी रेवटी सुनील सिंह के द्वारा सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर पुलिस की छवि धूमिल की जाने की कोल व्यापारी के खिलाफ पुलिस कप्तान को आवेदन प्रस्तुत करते हुए
व्यक्तिगत इसकी सत्यता से जांच की जाए , तथा न्यायलय में मानहानि की दावा आपत्ति कोल व्यापारी नारायण अग्रवाल के उपर मानहानी का दावा करने हेतु आदेश दिया जावें।

इस संबंध में प्रतापपुर एसडीओपी अनमोल सिंह से बात करने पर कहा गया कि मुझे लिखित आवेदन नारायण अग्रवाल के द्वारा आवेदन दी गई है उस आवेदन पर जांच की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button