
रायगढ़ 23 अप्रैल
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ व संगठन को शसक्त बनाने के कार्यक्रम में पधारीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग का कांग्रेसजनों ने पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया व स्वागत भाषण जिला काग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने दिया तत्पश्चात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों से कहा कि एआईसीसी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में येनिर्णय लिया गया है कि 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान चलाया जाना है . 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली निकली जाएगी. 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ रैली निकलेगी. 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर घर तक लेकर जाएगी.
सुश्री जरिता ने बताया कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है. यह अभियान आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करेगा. जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर किया जावेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्य पर जोर दिया जावेगा।वहीँ संगठन को शसक्त बनाने हेतु भी तीव्र गति से कार्य चल रहे हैं जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्षों को और ज्यादा महत्व व ताकत दी जावेगी।युवाओं और संगठन को शसक्त करने सेवादल यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस,एन एस यु आई और जिला कांग्रेस ये सभी संगठन की मुख्य शाखाएं हैं जिनकी एकजुटता से संगठन को अधिक शक्ति मिलती है ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की गईं घोषणा से संगठन में कांग्रेस अध्यक्षों के अधिकार क्षेत्र बढ़ेंगे इस पर भी गहन विचार विमर्श हुआ व कांग्रेस के नेताओं से सुझाव भी लिए गए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया आजादी से लेकर अब तक के कांग्रेस शासन में किस तरह से देश मे अमन और शांति के साथ विकास कार्य हुए उसकी मिसाल दी जा सकती है वहीँ भाजपा सिर्फ नफरत और दुर्भावना की राजनीति से देश को चला रही है जो सीधे तौर पर अलोकतांत्रिक नजर आता है नायक ने कहा कि ई डी और सीबीआई की संस्थाएं सत्ता के दबाव में कार्य कर रही है। बैठक को दीपक पांडेय, संतोष बोहिदार,डॉ राजू अग्रवाल,जयंत बोहिदार,आशीष जायसवाल, लल्लू सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने किया व कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने किया। बैठक कार्यक्रम के बाद दंभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने पहलगांव में हुए आतंकी हमले ने शहीद हुए नागरिकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
आज इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय जगदीश मेहर व जयंत ठेठवार,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, राजेश भारद्वाज, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी,जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, युवक का कांग्रेस अध्य्क्ष आशीष जायसवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव राकेश पांडेय, विकास शर्मा,नारायण घोरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त,यतीश गांधी, डॉ राजू अग्रवाल,जयंत बोहिदार,संजय चौहान,अरुण गुप्ता,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,संगीता गुप्ता, जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा,सन्तोष बोहिदार,लल्लू सिंह,मिलन मिश्रा, विनोद महेश,गणेश कछवाहा,शारदा सिंह गहलौत,संदीप अग्रवाल, रवि पांडेय,अनिल गर्ग, गौरांग अधिकारी, सोनू पुरोहित,प्रताप सिंह,कामता पटेल,प्रदीप मिश्रा,शरद यादव,दीपक मंडल,अक्षय कुलदीप,प्रमोद देवांगन,गुलशन साहू,अमृत काटजू,मनोज बरेठ,बसंत कुमार डनसेना,दयानंद मिश्रा,गोपी चौधरी, सुखसागर गुप्ता,शिशुपाल भोय, राजू गुप्ता,प्रकाश पाण्डे,मिर्जा अहमद बेग,प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो,प्रदीपसा,अशोक निषाद,विनोद कपूर,रामकुमार भगत,सुरेंद्र गुप्ता,सुरेश गुप्ता,अनवर हुसैन,वासुदेव प्रधान,राजेश शर्मा,गोविंद साहू,कमर खान, विजय जायसवाल,अभिषेक राम,संजुक्ता सिंह,रेखा देवी,यशोमति सिदार,वीनू बेगम,विपिन विमला,सुनीता मिंज,उग्रसेन साहू,गौरव साव,उपेंद्र पाते,संजय प्रधान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।












